
मुंबई : (Mumbai) म्हाडा के 2640 घरों के लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। म्हाडा के उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल (MHADA Vice President and Chief Executive Officer, Sanjeev Jaiswal) ने इसका शुभारंभ किया।
जायसवाल ने बांद्रा पूर्व स्थित म्हाडा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में बताया कि लॉटरी में कन्नमवार नगर-विक्रोली, पत्राचल सिद्धार्थ नगर-गोरेगांव, जूना मगाठाणे-बोरीवली, गोराई-बोरीवली, सुभाष नगर-चेंबूर, गांधीनगर-बांद्रा, पंतनगर-घाटकोपर, गिरगांव, वडाला, कोपरी-पवई, माझगांव, तुंगा पवई, लोकमान्य नगर-दादर, पहाड़ी गोरेगांव, एंटॉप हिल-वडाला जैसे हाउसिंग प्रोजेक्ट अलग-अलग इनकम ग्रुप के लिए दिए गए हैं। इन घरों की कीमत म्हाडा की मौजूदा नीति के हिसाब से तय की गई है। प्रॉपर्टी “जैसी है, वैसी है” के हिसाब से बेचने के लिए उपलब्ध हैं। इन घरों का पजेशन देने से पहले म्हाडा की तरफ से ज़रूरी मरम्मत और इम्प्रूवमेंट का काम किया जाएगा। अगर लॉटरी से मिले घर पर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (Cooperative Housing Society) का प्रॉपर्टी टैक्स और मेंटेनेंस फीस बकाया है, तो घर का पजेशन विजेता को म्हाडा की तरफ से दिया जाएगा।
जायसवाल ने बताया कि मुंबई बोर्ड की लॉटरी में हिस्सा लेने के लिए म्हाडा की ऑफिशियल वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in और IHLMS 2.0 इंटीग्रेटेड म्हाडा हाउसिंग लॉटरी सिस्टम मोबाइल ऐप के ज़रिए आवेदन करें। IHLMS 2.0 इंटीग्रेटेड म्हाडा हाउसिंग लॉटरी सिस्टम (Integrated MHADA Housing Lottery System) नाम का मोबाइल ऐप एंड्रॉयड व iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। लॉटरी पीरियड के दौरान किसी थर्ड पार्टी के लालच में न आएं। सिर्फ म्हाडा की अधिकृत वेबसाइट और ऐप के ज़रिए ही इस लॉटरी में हिस्सा लें।
लॉटरी प्रक्रिया में पंजीकरण, ज़रूरी दस्तावेज जमा करना, दस्तावेजों की जांच, आवोदन, डिपॉज़िट राशि का भुगतान और लॉटरी में घर मिलने के बाद बाकी राशि का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसके लिए म्हाडा ऑफिस आने की ज़रूरत नहीं होगी। पंजीकरण के बाद, नए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम में आवेदक की परमानेंट प्रोफाइल तैयार की जाएगी। सिस्टम द्वारा एप्लीकेशन का सही वेरिफिकेशन तुरंत किया जाएगा। लॉटरी से पहले आवेदक की पात्रता तय की जाएगी। केवल पात्र आवेदक ही लॉटरी में हिस्सा ले पाएंगे। अलग-अलग जगहों पर कुल 97 हाउसिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं। और इन सभी जगहों की गूगल लोकेशन की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी। एप्लीकेंट को अप्लाई करने से पहले अपनी पसंद की जगह का इंस्पेक्शन करने के लिए संबंधित कॉन्टैक्ट ऑफिसर और उनके कॉन्टैक्ट नंबर भी अगले 2 से 3 दिनों में ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे,
मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर ने बताया कि लॉटरी में इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (Economically Weaker Section) (EWS) के लिए 145 घर, लोअर इनकम ग्रुप के लिए 858 घर, मिडिल इनकम ग्रुप के लिए 1408 घर और हायर इनकम ग्रुप के लिए 229 घर बिक्री के लिए उपलब्ध है. मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 022-69468100 24×7 उपलब्ध कराए गए है। इसके अलावा, एप्लिकेंट को कंप्यूटर सिस्टम के बारे में जानकारी देने के लिए गाइड बुक, वीडियो और मदद भी दी जाती है।


