spot_img

Mumbai : पुणे में मिला एक और जीका संक्रमित, मरीजों की संख्या 3 तक पहुंची

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के हड़पसर इलाके में एक और जीका वायरस (Zika virus) से संक्रमित मरीज मिला है। इससे पुणे में जीका संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 3 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार हडपसर इलाके में एक व्यक्ति को बुखार के साथ उसके शरीर पर चकत्ते पड़ गए थे। उसके खून के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए थे। इस नमूने की रिपोर्ट में उस व्यक्ति को जीका संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुणे एरंडवाना इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर और उनकी बेटी जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब जीका संक्रमित तीन लोगों का इलाज पुणे में चल रहा है। पुणे में जीका वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है। पुणे नगर निगम ने निवारक उपाय शुरू कर दिए हैं।

Mumbai : पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर भाजपा में शामिल

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता और पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर (Atish Dandegaonkar, son of Nationalist Congress...

Explore our articles