spot_img

Mumbai : कुर्ला बेस्ट बस हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या हुई नाै

मुंबई : कुर्ला बस हादसे में घायल एक और व्यक्ति की गुरुवार को सायन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है। अभी 40 अन्य घायलाें का इलाज सायन और भाभा अस्पताल में हो रहा है। बेस्ट बस चालक संजय मोरे अभी पुलिस कस्टडी में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मुंबई नगर निगम के अनुसार कुर्ला बस हादसे में घायल मेहबूब शेख का इलाज सायन अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार काे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कुर्ला बस हादसे में अब तक नाै लाेगाें की माैत हाे चुकी है। इस हादसे में घायल 40 लोगों का इलाज सायन और भाभा अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, कुर्ला में 9 दिसंबर को एक बेस्ट बस अनियंत्रित होकर भीड़भाड़ में घुस गई थी। इस बस ने 50 से अधिक लोगों को रौंद दिया था। इस घटना में सात लोगों की माैके पर मौत हो गई थी और 42 घायलों को सायन और भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाजरत फजलू रहमान की सोमवार को सायन अस्पताल में मौत हो गई थी। इसी अस्पताल में ही इलाज करवा रहे मेहबूब शेख की भी गुरुवार काे मौत हो गई है। इस घटना की छानबीन कुर्ला पुलिस कर रही है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles