spot_img

Mumbai : मुंबई-पुणे हाईवे सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए की घोषणा

मुंबई : महाराष्ट्र के पुराने मुंबई पुणे हाईवे पर हुई भीषण निजी बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक मदद देने के साथ ही उन्होंने घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की घोषणा की है।

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के जिलाधिकारी और स्थानीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत की और दुर्घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों को फौरन मदद पहुंचाने की सूचना दी और उनका इलाज सरकारी खर्च पर कराने का निर्देश भी दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत व बचाव कार्य में शामिल हुए हायकर्स और आईआरबी टीम के युवाओं से भी उन्होंने बातचीत की और संकट के समय बचाव कार्य में जुटनेवाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की।

पुणे से मुंबई आ रही बस 200 फिट खाई में गिरी गई। इस भीषण हादसे 12 लोगों की मौत और 27 से अधिक घायल हुए हैं। ये दर्दनाक हादसा खोपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत शिंगरोबा मंदिर के पीछे घाट पर हुआ। घायलों को कामोठे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बस में सवार सभी सायन, गोरेगांव, दहिसर, विरार, पालघर के रहनेवाले है। बस में गाने बजाने वालों की एक टीम भी सवार थी, जो पुणे में एक कार्यक्रम को हिस्सा लेने के बाद वापस मुंबई लौट रही थी।

खोपोली पुलिस स्टेशन से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार मृतकों में जुई दीपक सावंत (18), वीर कमलेश मांडवकर ( 12 ), वैभवी सुनिल साबले , स्वप्निल श्रीधर धुमाल (20),यश सुभाष यादव (18 ), सतीश श्रीधर धुमाल (23 ), मनीष राठोड, हर्षदा परदेशी और एक अज्ञात का समावेश है। अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों में आशीष विजय गुरव(19), यश अनंत सकपाल( 17),जयेश तुकाराम नरलकर,(24) , वृषभ रवींद्र कोरमे( 14) ,रुचिका सुनील डुमणे( 17 ), ओंकार जितेंद्र पवार( 25 ), संकेत चौधरी(40) ,रोशन शेलार(35 ), विशाल अशोक विश्वकर्मा( 23), निखिल संजय पारकर(18 ), युसुफ मुनीर खान(13 ), कोमल बालकृष्ण चिले( 15), अभिजीत दत्तात्रेय जोशी (20 ), मोहक दिलीप सालप( 18), दीपक विश्वकर्मा(20), सुरेश बालाराम अरोमुक्कंम(18), नम्रत रघुनाथ गावनुक(18), चंद्रकांत महादेव गुडेकर( 29 ), तुषार चंद्रकांत गावडे( 22 ), हर्ष अर्जुन फालके( 19), महेश हिरामण म्हात्रे(20), लवकुश रणजीत कुमार प्रजापति( 16), शुभम सुभाष गुडेकर( 22 ), ओम मनीष कदम(18), मुसेफ मोईन खान(18), सनी ओमप्रकाश राघव(21) का समावेश है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles