
मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (South superstar Junior NTR) की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ड्रैगन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (veteran actor Anil Kapoor) इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं और फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
प्रशांत नील के निर्देशन (directed by Prashanth Neel) में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। निर्देशक इससे पहले ‘केजीएफ’ और ‘सालार’ जैसी सफल फ्रैंचाइजी दे चुके हैं। ऐसे में ‘ड्रैगन’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पैमाना काफी बड़ा है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। पहले इसे जून 2026 में सिनेमाघरों में लाने की योजना थी, लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि फिल्म साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
‘ड्रैगन’ के जरिए अनिल कपूर करीब 46 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करेंगे। उनकी पहली और अब तक की आखिरी तेलुगु फिल्म वंश ‘वंश वृक्षम्’ (Vamsa Vruksham) थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें अभिनेता को निर्देशक प्रशांत नील के साथ मुंबई में चर्चा करते देखा गया। गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर को आखिरी बार ‘देवरा’ में देखा गया था। अब ‘ड्रैगन’ में उनकी अगली दमदार वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


