
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis, wife of Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बैंकिंग क्षेत्र में 23 साल के लंबे सफर के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर को साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने एक्सिस बैंक में अपनी सेवा पूरी कर (completed her tenure at Axis Bank) ली है। अमृता ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी की थी और वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जैसे प्रतिष्ठित पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। अपने विदाई संदेश में उन्होंने बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी सहित अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है


