spot_img

Mumbai : सात साल बड़ी कोंकणा सेन के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अमोल पाराशर ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और अभिनेता अमोल पाराशर (Bollywood actress Konkona Sen Sharma and actor Amol Parashar) को लेकर इन दिनों चर्चाएं जोरों पर हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों के बीच खास बॉन्डिंग है और वे रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में कोंकणा सेन शर्मा, अमोल पाराशर की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ (‘Gram Chikitsalay’) की स्क्रीनिंग में नजर आईं, जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई। हालांकि, कोंकणा ने इस रिश्ते को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अमोल पाराशर ने करीब 7 साल बाद किसी को डेट करने को लेकर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिससे इन अटकलों को और मजबूती मिल गई है।

एक हालिया इंटरव्यू में अमोल पाराशर ने कोंकणा सेन शर्मा के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा, “किसी ने मुझसे सीधे तौर पर इस बारे में कभी कुछ नहीं पूछा। सभी ने बस अपनी-अपनी राय बना ली। पहले मैं हर अफवाह पर प्रतिक्रिया देता था, लेकिन अब मैंने उसे नजरअंदाज करना सीख लिया है। अगर कभी कुछ ऐसा होगा जिसे मैं शेयर करना चाहूंगा, तो मैं खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। हमारे जीवन में कई लोग आते हैं कुछ बेहद करीब होते हैं, कुछ नहीं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हर रिश्ते को कोई नाम देना जरूरी हो।”

उन्होंने यह भी कहा, “सरदार उधम की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal and Katrina Kaif) एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लोग मुझसे विक्की के रिश्ते के बारे में पूछते थे। तो मैं विक्की से कहता था कि उसे स्वीकार कर लो। तब विक्की ने मुझसे कहा कि मैं सही समय आने पर ही शादी करूंगा।” उन्होंने शादी पर भी टिप्पणी की। अमोल ने कहा, अगर शादी होती है, तो मैं इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करूंगा।

कोंकणा सेन और अमोल पाराशर के बीच 7 साल का एज गैप है। कोंकणा अमोल से 7 साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 45 साल है, जबकि अमोल 38 साल के हैं। पिछले साल अमोल ने खुलासा किया था कि वे रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया था। इस बीच, कोंकणा ने 2010 में रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) से शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही वे अलग रहने लगे और 2020 में उनका तलाक हो गया। उनका एक 14 साल का बेटा है।

Explore our articles