spot_img

Mumbai : अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन (Akshay Kumar, Ritesh Deshmukh and Abhishek Bachchan) जैसे सितारों से सजी ‘हाउसफुल-5’ अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। हालांकि शुरुआत में जबरदस्त ओपनिंग के बाद अब फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म अब अपने भारी-भरकम बजट की भरपाई करने के लिए जूझ रही है। अब रिलीज के 13वें दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हाउसफुल-5’ (Housefull-5′) ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 165.25 करोड़ रुपये हो गया है। गौरतलब है कि ‘हाउसफुल-5’ का बजट 225 करोड़ रुपये है, लेकिन यह अपनी लागत वसूलने से अभी काफी दूर है।

‘हाउसफुल-5’ फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म में खासतौर पर अक्षय और रितेश की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, फरदीन खान, चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी शामिल हैं।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles