spot_img

Mumbai : पिता की याद में भावुक हुईं ऐश्वर्या राय

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Bollywood actress Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट ने न केवल उनके फैंस का ध्यान आकर्षित किया है बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। ऐश्वर्या की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और यह पोस्ट अब सुर्खियों में है।

ऐश्वर्या राय अपने पिता के बहुत करीब थीं। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय (Aishwarya’s father Krishnaraj Rai) अब इस दुनिया में नहीं हैं। आठ साल पहले उनका निधन हो गया। ऐश्वर्या ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कृष्णराज राय की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आपसे हमेशा प्यार करती हूं प्यारे डैडी-अज्जा। हमेशा आपके प्यार भरे आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ऐश्वर्या की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उन्हें आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2’ में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें दुबई में आयोजित साउथ भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिल चुका है।

Explore our articles