spot_img

Mumbai : विवादित बयान देने वाली एआईएमआईएम की नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख ने मांगी माफी

Mumbai: AIMIM's newly elected corporator Sahar Sheikh apologizes for controversial statement

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंब्रा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) (AIMIM) पार्टी की नवनिर्वाचित पार्षद सहर यूनुस शेख (Sahar Yunus Sheikh) अपने विवादित बयान ‘हम मुंब्रा को हरा बना देंगे’ पर शनिवार को माफी मांग ली है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया (Bharatiya Janata Party (BJP) state vice-president Dr. Kirit Somaiya) ने कहा कि सहर शेख के विवादित विवाद से मुंब्रा में तनाव का माहौल फैल गया था। इसी वजह से वे (Kirit Somaiya) और भाजपा नेता निरंजन डावखरे (BJP leader Niranjan Davkhare) ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में जाकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात की थी। इसके बाद सहर शेख ने पुलिस स्टेशन में माफीनामा लिखकर दिया।

सोमैया ने कहा कि सहर शेख (Sahar Sheikh) कम उम्र की महिला हैं और पहली बार चुनकर आई हैं। इसलिए उन्होंने सहर शेख का माफीनामा स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सहर शेख ने राष्ट्रहित में काम करने की भी बात की है। इसी वजह से उन्होंने मुंब्रा पुलिस स्टेशन (Mumbra police station) में शिकायत दर्ज नहीं करवाया है। हालांकि सहर शेख ने कहा कि उन्होंने मुंब्रा में पेड़ लगाकर हरा करने की बात की थी। लेकिन अगर इस पर आपत्ति उठाई जा रही है तो वे बिना शर्त अपने व्यक्तव्य के लिए माफी मांग रही हैं।

Explore our articles