spot_img

Mumbai : कांतारा: चैप्टर 1′ की एडवांस बुकिंग शुरू

मुंबई : (Mumbai) ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) स्टारर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल के सबसे बड़े सिनेमाई आयोजनों में गिनी जा रही है। 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ ‘ (Kantara’, released in 2022) की ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही फैंस इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में जारी ट्रेलर ने अपने दमदार विजुअल्स और भावनात्मक दृश्यों से दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। अब जब फिल्म रिलीज के करीब है, तो मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और शुरुआती रिस्पॉन्स रिकॉर्डतोड़ रहा है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग कर्नाटक और अमेरिका में शुरू हो चुकी है। यहां दर्शक टिकट बुक करने के लिए उमड़ पड़े हैं। सीटें तेजी से भर रही हैं और जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज कराएगी। यह फिल्म होम्बले फिल्म्स की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।

फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान (director B. Ajaneesh Loknath, cinematographer Arvind Kashyap, and production designer Vinesh Banglan) शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर इस कहानी को शानदार विजुअल ट्रीट में ढाला है। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसके लिए एक विशाल वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से अधिक फाइटर्स और करीब 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ के क्षेत्र में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45 से 50 दिनों तक शूट किया गया है। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और भव्य दृश्य माना जा रहा है।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ का जादू केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैलने वाला है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में (The film will be released on October 2nd in Kannada, as well as in Hindi, Telugu, Tamil, Malayalam, Bengali, and English) भी रिलीज होगी। इस तरह यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। होम्बले फिल्म्स का यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि लोककथाओं, आस्था और भारतीय सिनेमा की बारीक कारीगरी का उत्सव है। एडवांस बुकिंग के जबरदस्त रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया है कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव साबित होने वाली है।

Explore our articles