spot_img

Mumbai : एक्ट्रेस परिणीति ने मां को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यार भरा पोस्ट

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) ने अपनी मां रीना चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करते हुए एक प्यार भरा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” परिणीति ने अपनी सगाई के दिन से अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें परिणीति मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए फुल स्लीव टर्टल नेक सूट पहने देखीं। फोटो में उनके बाल खुले थे और हैवी ईयररिंग्स, मांगटीका और अंगूठियों से अपने लुक को पूरा किया था। सूट की नेकलाइन मोतियों की माला से सजी हुई थी। वहीं उनकी मां ने सफेद साड़ी पहनी थीं। परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ पोज़ दिया। उनकी भव्य शादी की नई अनदेखी तस्वीरें बस देखने लायक हैं। परिणीति फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म वे दिलजीत दोसांझ के साथ मुख्य भूमिका में हैं, जिसे इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles