spot_img

Mumbai : रिपोर्टर के सवाल पर भड़के अभिनेता विजय सेतुपति

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (South superstar Vijay Sethupathi) जल्द ही फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में पहली बार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की सफलता के लिए टीम खूब प्रमोशन कर रही है। अभिनेता विजय एक इवेंट में एक पत्रकार के सवाल से काफी नाराज हो गए।

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले विजय चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस बार उनसे हिंदी भाषा के कुछ प्रश्न पूछे गए, जिस पर वह नाराज हो गये। तमिलनाडु में पिछले 75 सालों से हिंदी भाषा का विरोध हो रहा है। आज भी कई लोग ऐसी टी-शर्ट पहनकर घूमते हैं, जिस पर लिखा होता है ‘हिंदी थेरिआधु पोडा’ (मुझे हिंदी नहीं आती)। पत्रकार ने विजय से पूछा कि आपको हिंदी भाषा सीखनी चाहिए। यह सवाल सुनकर अभिनेता विजय भड़क गए और बोले कि “हमने कभी भी एक भाषा के रूप में हिंदी का विरोध नहीं किया। क्या आप वही पत्रकार तो नहीं हैं, जिन्होंने आमिर खान सर से भी यही सवाल पूछा था? आप बार-बार एक ही सवाल क्यों पूछते रहते हैं? हमने कभी भी हिंदी को न नहीं कहा है। हमने केवल हिंदी थोपने का विरोध किया। इन दोनों में फर्क है। यहां के लोग हिंदी भी सीख रहे हैं और कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है। विजय ने कहा कि आपका सवाल गलत और अप्रासंगिक है। हिंदी सीखने से कोई किसी को नहीं रोक सकता। मंत्री ने भी इस पर स्पष्टीकरण दिया है।”

Explore our articles