spot_img

Mumbai : बर्फ में पुश अप्स करते दिखे एक्टर मिलिंद सोमन, वीडियो वायरल

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध सितारे अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। वे न सिर्फ संतुलित आहार का पालन करते हैं, बल्कि नियमित रूप से व्यायाम और योग भी करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आते हैं। फिलहाल ऐसे ही एक एक्टर का वीडियो चर्चा में है।

इस वीडियो में एक्टर बर्फ में पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। ठंड और बर्फ में अभिनेता को पुशअप्स करते देख प्रशंसक भी हैरान हैं। वीडियो में दिख रहे अभिनेता कोई और नहीं बल्कि मिलिंद सोमन (Milind Soman) हैं। मिलिंद सोमन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मिलिंद सोमन फिलहाल नॉर्वे के ट्रोम्सो में हैं। उन्होंने सुबह जल्दी उठने के बाद पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया।

मिलिंद सोमन बॉलीवुड में एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। 59 वर्षीय मिलिंद सोमन की फिटनेस कमाल की है। वह हमेशा अपने फिटनेस रूटीन को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हैं। मिलिंद सोमन हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अपनी पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से दूसरी शादी की। उनकी शादी को 5 साल हो गये हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles