spot_img

Mumbai : बिहार से दबोचा मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपित

bhivandi 6 year rapist arested from bihar

मुंबई : ठाणे पुलिस की टीम ने बुधवार को भिवंडी में छह वर्षीय बच्ची के रेपिस्ट और हत्यारे को बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम 32 वर्षीय आरोपित को गुरुवार को लेकर ठाणे पहुंचने वाली है।

पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने बुधवार को बताया कि भिवंडी में छह वर्षीय बच्ची 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। उसका शव अगले दिन आरोपित के किराए के कमरे से एक बाल्टी में मिला था, जो फरार हो गया था। लड़की की पहचान उसके पहने हुए कपड़े और उसके सैंडल से की गई। उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद धारा 302 (हत्या के लिए सजा), 376 (दुष्कर्म के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की थी। इस बीच, उन्हें सूचना मिली कि कमरे में रहने वाला व्यक्ति बिहार के मधुबनी भाग गया है। आरोपित को बिहार पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची को संदिग्ध ने चॉकलेट का लालच दिया था।

Explore our articles