spot_img

Mumbai : पुणे में नौकरी का लालच देकर 40 युवकों से ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले में सेना में नौकरी का लालच देकर 40 युवाओं से 28 लाख रुपये की ठगी करने वाले कमांड अस्पताल के सेवानिवृत्त क्लर्क विनायक तुकाराम कदले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन मिलिट्री इंटेलीजेंस के साथ ही पुणे पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार पुणे के ही अजिंक्य तानाजी गांडीले ने कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम को सेना में नौकरी दिलाने के नाम ठगी किए जाने की प्राथमिक जानकारी दी थी। इसकी छानबीन करने के लिए पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की मदद ली और बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले विनायक तुकाराम कदले को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अब तक छानबीन में पता चला है कि कदले ने 40 युवाओं से 28 लाख रुपये की ठगी की है।

कदले पुणे के वनवाड़ी इलाके में स्थित सेना के कमांड अस्पताल में बतौर क्लर्क सेवानिवृत्त हुआ है। कदले ने कमांड अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर, राइटर, माली, वार्ड असिस्टेंट, चौकीदार जैसे विभिन्न पदों पर तथा सेना में भी भर्ती कराने का आश्वासन बेरोजगार युवकों को दिया था।

अजिंक्य तानाजी गांडीले ने बताया कि सेना में नौकरी मिलने के आश्वासन की वजह से बेरोजगार युवकों ने विनायक तुकाराम कदले को पैसे दिए थे। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles