spot_img

Mumbai : चार माह की बच्ची का गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपित बाप गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) घाटकोपर के कामराज नगर में चार माह की बच्ची का पालने की डोरी से गला घोंटने वाले सगे बाप को पंत नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घाटकोपर के कामराज नगर में रहने वाला संजय बाबू कोकरे चाहता था कि उसकी पत्नी बेटे को जन्म दे, लेकिन चार माह पहले कोकरे की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। तब से ही संजय कोकरे अपनी बेटी को रास्ते से हटाने का मौका ढ़ूढ रहा था। शनिवार को जब उसकी पत्नी अपनी बेटी को पालने में सुलाकर किसी काम के लिए बाहर चली गई थी। उसी समय संजय कोकरे ने पालने की डोरी से ही अपनी बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दिया। इसके संजय मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब संजय की पत्नी घर लौटी और पालने में मृत पड़ी बेटी को देखा। इसके बाद संजय की पत्नी रोने लगी, जिससे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी पंतनगर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और शनिवार को देर रात आरोपित संजय को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles