spot_img

Mumbai : चार माह की बच्ची का गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपित बाप गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) घाटकोपर के कामराज नगर में चार माह की बच्ची का पालने की डोरी से गला घोंटने वाले सगे बाप को पंत नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घाटकोपर के कामराज नगर में रहने वाला संजय बाबू कोकरे (Sanjay Babu Kokare) चाहता था कि उसकी पत्नी बेटे को जन्म दे, लेकिन चार माह पहले कोकरे की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। तब से ही संजय कोकरे अपनी बेटी को रास्ते से हटाने का मौका ढ़ूढ रहा था। शनिवार को जब उसकी पत्नी अपनी बेटी को पालने में सुलाकर किसी काम के लिए बाहर चली गई थी। उसी समय संजय कोकरे ने पालने की डोरी से ही अपनी बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दिया। इसके संजय मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब संजय की पत्नी घर लौटी और पालने में मृत पड़ी बेटी को देखा। इसके बाद संजय की पत्नी रोने लगी, जिससे पड़ोसी मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी पंतनगर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और शनिवार को देर रात आरोपित संजय को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles