spot_img

Mumbai : बीएमसी चुनाव में ‘आप’ की एंट्री

सभी 227 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी ‘आप’
मुंबई : (Mumbai)
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) (AAP) ने बीएमसी चुनाव 2026 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि पार्टी मुंबई की सभी 227 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा।

गठबंधन राजनीति से दूरी

AAP नेता प्रीति शर्मा मेनन (AAP leader Preeti Sharma Menon) ने कहा कि मुंबई की मौजूदा बदहाली के लिए पारंपरिक राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। पार्टी का मानना है कि अब मुंबई को एक ईमानदार और जवाबदेह विकल्प की जरूरत है, जो बिना समझौते के जनता के मुद्दों पर काम करे।

बीएमसी के कामकाज पर सवाल

पार्टी ने कहा कि 74,447 करोड़ रुपये के बजट वाली बीएमसी के बावजूद मुंबईकरों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। बदहाल सड़कें, गंदगी, कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं और गिरती शिक्षा व्यवस्था पर AAP ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता का आरोप

AAP का आरोप है कि बीएमसी स्कूल बंद हो रहे हैं, अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है और BEST बस सेवा कमजोर की जा रही है। कचरा प्रबंधन व्यवस्था फेल है, पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है और वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक हो गया है।

धारावी परियोजना और FD पर चिंता

पार्टी ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर बड़े भूमि घोटाले (major land scam) का आरोप लगाया है। AAP का कहना है कि बीएमसी पिछले चार वर्षों से बिना चुने हुए जनप्रतिनिधियों के चल रही है और निगम की 90 हजार करोड़ रुपये की एफडी घटकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

‘AAP मॉडल’ के दम पर चुनावी मैदान में

पार्टी ने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए दावा किया कि बिना भ्रष्टाचार के शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसे क्षेत्रों में सुधार संभव है। AAP ने कहा कि बीएमसी में झाड़ू से सफाई का वक्त आ गया है और इस बार मुंबई में पहले से बेहतर चुनावी प्रदर्शन किया जाएगा।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles