spot_img

Mumbai : जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगे आमिर खान के बेटे जुनैद खान, पूरी हुई फिल्म की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड के आइकॉन आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं वे बेहद खूबसूरत तरीके से थिएटर के साथ सिनेमा में भी अपना बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘महाराजा’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे जुनैद का अपने काम के लिए डेडीकेशन साफ झलकता है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में 58 दिन के इंटेंस शूट के बाद, अपने दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है।

एक्टर के करीबी एक सोर्स ने कहा है कि बिजी शेड्यूल होने के बावजूद, जुनैद अपनी वर्सेटिलिटी को दिखाना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने दूसरे रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए 58 दिनों की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उन्हें पृथ्वी थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था, जिससे उनकी स्टेज से लेकर स्क्रीन तक से जुड़े कमिटमेंट देखने मिल रही है।

जुनैद खान की डेब्यू फिल्म के बाद अब यह दूसरी फिल्म उनके शानदार टेलेंट को सभी के सामने पेश करने वाली है। यह कहना होगा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में जुनैद अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles