spot_img

Mumbai : बजट वसूलने में सफल रही आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

मुंबई : (Mumbai) मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Mr. Perfectionist Aamir Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को रिलीज़ हुई। आमिर खान और जेनेलिया देशमुख (Aamir Khan and Genelia Deshmukh) की मुख्य भूमिका वाली ‘सितारे ज़मीन पर’ को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म हर दिन करोड़ों रुपए कमा रही है। इस फिल्म ने सातवें दिन भी अच्छी कमाई की है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सकलिंक के मुताबिक 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सितारे ज़मीन पर’ ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 27.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.5 करोड़ रुपये, छठे दिन 7.25 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एक हफ़्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 88.70 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में आमिर की जोड़ी पहली बार जेनेलिया डिसूजा के साथ बनी है। जेनेलिया ने फिल्म में आमिर की पत्नी सुनीता का किरदार निभाया है।

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (film Sitare Zameen Par) इन दिनों सुर्खियों में है। आमिर खान ने इस फिल्म को अपनी पूर्व पत्नी किरण राव (ex-wife Kiran Rao) के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों पर आधारित है और यह फ्रांसीसी हिट फिल्म ‘चैंपियंस’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। इसमें आमिर एक विवादित बास्केटबॉल कोच गुलशन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अब सिनेमाघरों में इस फिल्म की सीधी टक्कर काजोल की नई फिल्म ‘मां’ से हो रही है, जो एक थ्रिलर हॉरर शैली की कहानी पेश करती है। दोनों ही फिल्मों की टोन और जॉनर अलग होने के बावजूद दर्शकों में इन्हें लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इन दो दमदार स्टार्स के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Explore our articles