spot_img

Mumbai : आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Mumbai: Aamir Khan Productions' 'Lahore 1947' to release in theaters on August 13th

मुंबई : (Mumbai) आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ की (Aamir Khan Productions’ highly anticipated film ‘Lahore 1947) रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह पीरियड ड्रामा फिल्म 13 अगस्त (hit theaters on August 13th) को स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देशभक्ति के जज़्बे और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है।

यह फिल्म कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान (director Rajkumar Santoshi, and producer Aamir Khan) एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी विभाजन काल की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। आमिर खान ने फिल्म को लेकर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।” आमिर के इस बयान ने फिल्म को लेकर भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ा दिया है।

फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद मजबूत है। शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा और करण देओल (Shabana Azmi, Preity Zinta, and Karan Deol) इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संगीत की कमान दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज़ में लौटने जा रहे हैं, जिससे ‘लाहौर 1947’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles