spot_img

Mumbai: जीआरपी की सर्तकता से महिला की बची जान

मुंबई: (Mumbai) पालघर के नालासोपारा स्टेशन (Nalasopara station of Palghar) पर एक जीआरपी कांस्टेबल की सतर्कता से एक 40 वर्षीय महिला यात्री की जान बच गई। महिला लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान प्लेटफार्म पर गिर गई थी।घटना में महिला को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला,प्लेटफार्म पर गिर गई। महिला अपनी बेटियों के विरार जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के बाद हड़बड़ा गई।

ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका काले उस महिला की ओर दौड़ी और उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। प्रियंका ने अगले स्टेशन से संपर्क किया और महिला को उसके बच्चों से मिलवाया।

Explore our articles