spot_img

Mumbai : अंधेरी में मेट्रो के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत

मुंबई : अंधेरी पूर्व के सिप्ज इलाके में मेट्रो के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। अंधेरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुंबई के अंधेरी ईस्ट, एमआईडीसी इलाके में सिप्ज़ कंपनी के सामने एक महिला सड़क पार कर रही थी। उसी समय महिला गड्ढे में गिरकर पानी के बहाव से करीब सौ मीटर तक बह गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने देर रात किसी तरह महिला को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान विमला अनिल गायकवाड़ (45 साल) के रुप में की गई है। फिलहाल एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम ने गुरुवार को सुबह मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

South 24 Parganas : शराब में ज़हर मिलाने का आरोप, तीन की मौत

दक्षिण 24 परगना : (South 24 Parganas) जिले के बसंती थाना इलाके (Basanti police station area of ​​South 24 Parganas district) में पुरानी दुश्मनी...

Explore our articles