spot_img

Mumbai : फिल्मी कलाकारों की सुरक्षा के लिए बनेगी नियमावली

Mumbai: A regulation will be developed to protect film actors

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर (Maharashtra Labor Minister Akash Fundkar) ने फिल्मी कलाकारों के लिए स्वंतत्र नियमावली तैयार किए जाने की जानकरी दी है। उन्होंने बुधवार को बताया कि नियमावली का मसौदा तैयार होने के बाद कला क्षेत्र के विशेषज्ञों और संबंधित संस्थाओं से सुझाव मांगए जाएंगे। इसके बाद नियमवली को मंजूरी दी जाएगी।

नए लेबर कोड (new labor code) के संबंध में मंत्रालय में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आई. ए. कुंदन, श्रम आयुक्त एच. पी. तुनमोड़, उप सचिव रोशनी पाटिल, फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, पूनम ढिल्लों (Additional Chief Secretary I.A. Kundan, Labor Commissioner H.P. Tunmode, Deputy Secretary Roshni Patil, film actresses Padmini Kolhapuri and Poonam Dhillon) व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, टेक्नीशियन, कर्मचारी, सामाजिक सुरक्षा, वेतन, बीमा, काम के घंटे और वेलफेयर योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री फुंडकर ने कलाकारों को साफ और असरदार नियमावली के ज़रिए कानूनी सुरक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Explore our articles