spot_img

Mumbai : ‘आवारापन 2’ सेट से लीक हुई इमरान–दिशा की तस्वीर

मुंबई : ( Mumbai) बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता इमरान हाशमी (Popular Bollywood actor Emraan Hashmi) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब इसी बीच शूटिंग सेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (Emraan Hashmi and Disha Patani) का एक कथित फर्स्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई है। वायरल फोटो में इमरान हाशमी ब्लैक टी-शर्ट और लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं, जबकि दिशा पाटनी सादे एथनिक सूट में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है और मेकर्स इसे अप्रैल 2026 में रिलीज करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल न रही हो, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। करीब 19 साल बाद इसके सीक्वल में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आएंगे। इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ (directed by Nitin Kakkar) कर रहे हैं, जबकि मूल फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे। 24 मार्च को इमरान हाशमी ने एक टीज़र के जरिए ‘आवारापन 2’ की आधिकारिक पुष्टि की थी। अब इमरान और दिशा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles