spot_img

Mumbai : मुंबई के विकास का नया संकल्प: भाजपा का तीन दिवसीय ‘घर चलो अभियान’ कल से शुरू

‘आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ के तहत नागरिकों से सीधे संवाद करेगी मुंबई भाजपा
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई भाजपा शहर के नागरिकों के सुझाव, अपेक्षाओं और राय को जानने के लिए एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ (“Voice of Mumbaikars, Resolution of the BJP,”) शुरू करने जा रही है। यह तीन दिवसीय ‘घर चलो अभियान’ 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम (MLA Amit Satam) ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी मुंबई के बहुआयामी विकास की रूपरेखा नागरिकों की राय के आधार पर तैयार करेगी। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर, रेलवे स्टेशन, कॉलेजों और विभिन्न सामाजिक स्थलों पर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनके सुझाव दर्ज करेंगे।

विधायक साटम ने कहा कि अभियान के दौरान प्रतिष्ठित नागरिकों, छात्रों और आम मुंबईकरों से भी सीधा संवाद किया जाएगा। अभियान की शुरुआत शुक्रवार सुबह 6.30 बजे नेशनल पार्क से होगी। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे पद्मश्री अशोक सराफ से (Padmashree Ashok Saraf at 3 pm) मुलाकात करेंगे। वहीं रविवार सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव पर नागरिकों से संवाद करेंगे।

साटम ने बताया कि इससे पहले ‘आवाज़ मुंबईकरों की, संकल्प भाजपा का’ पहल के तहत उन्होंने हमाल बंधुओं, सफाई कर्मियों, डब्बेवालों और आदिवासी समाज के (porters, sanitation workers, boxmen, and members of the tribal community) लोगों से भी मुलाकात कर उनकी राय जानी थी।

मुंबई भाजपा का यह तीन दिवसीय जनसंवाद अभियान नागरिकों की भागीदारी से मुंबई के विकास का नया खाका पेश करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगा।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles