spot_img

Mumbai : दिल्ली में बम विस्फोट के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी

मुंबई : (Mumbai) दिल्ली में बम विस्फोट की घटना के बाद मुंबई (A high alert has been issued in Mumbai) में सोमवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को तालमेल रखते हुए काम करने और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

दिल्ली के लाल किले पर सोमवार को हुए कार ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने तत्काल वरिष्ठ सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा की और मुंबई में अलर्ट जारी करने का आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुंबई के महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा पूरे सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे है। साथ ही महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। इस ब्लास्ट के बाद मुंबई के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुंबई में महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में लंबी दूरी की गाड़ियों का आवागमन होता है, इसलिए इन गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों के सामान की भी छानबीन की जा रही है। साथ ही मुंबई में डाग स्कॉड संवेदनशील स्थलों पर जांच कर रहे हैं।

जबकि मुंबई में सड़कों पर नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। सड़कों पर हर वाहनों की जांच की जा रही है। शहर के प्रमुख स्थलों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, बस स्टॉप और धार्मिक स्थलों के आसपास भी भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। मुंबई सहित राज्य के विभिन्न संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जानकारी भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles