spot_img

Mumbai : सेवा पखवाड़ा के तहत मालाड के कुरार गांव में भव्य महाआरोग्य शिविर का आयोजन

मुंबई : (Mumbai) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister, Narendra Modi) जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत, भाजपा मुंबई के वरिष्ठ नेता एवं नगरसेवक विनोद मिश्रा (BJP Mumbai leader and corporator Vinod Mishra) के मार्गदर्शन में मालाड पूर्व के कुरार गांव में एक विशाल महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 28 सितंबर को म्युनिसिपल स्कूल, बाबा साहेब आंबेडकर उद्यान के पास,कुरार गांव, मालाड पूर्व में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बहलाया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य कुरार गांव एवं आसपास के नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। कार्यक्रम में नमो नेत्र संजीवनी अभियान, स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार, और नमो नेत्र आई कैम्पिंग के अंतर्गत कई स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:

शरीर के सभी अंगों की जांच व परामर्श
फ्री दवाइयां और उपचार
मुफ्त चश्मों का वितरण
मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा

भाजपा वार्ड 43 के अध्यक्ष लालू सोनी (BJP Ward 43 President Lalu Soni) ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस सेवा का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं, उन्हें भी इस शिविर की जानकारी दें।

Explore our articles