spot_img

Mumbai: मुंबई के उपनगरीय औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला इमारत में आग लगी

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
उपनगर अंधेरी के मरोल नाका इलाके (Andheri’s Marol Naka area) में एक औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम को दो मंजिला इमारत में आग लग गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अंधेरी-कुर्ला रोड पर मित्तल इंडस्ट्रियल एस्टेट की इमारत नंबर-5 में शाम करीब 4.45 बजे आग लग गई।

अधिकारी ने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और आग बुझाने का काम जारी है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रात में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है।

Mumbai : पुणे में फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले के गुलटेकड़ी के मीनाताई ठाकरे कॉलोनी (Meenatai Thackeray Colony in Gultekdi, Pune district, Maharashtra) में बीती रात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles