
मुंबई : (Mumbai) कला, संस्कृति और साहित्य समाज के नैतिक मूल्यों को समृद्ध करते हैं और नई पीढ़ी के भविष्य को दिशा देते हैं। यह विचार समाजसेवी और साहित्यकार मंजू लोढ़ा (social worker and litterateur Manju Lodha) ने मंगलवार को व्यक्त किए। वह आकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वीं अंतर्राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी (24th International Group Art Exhibition) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।
24वीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुंबई के सिमरोज़ा आर्ट गैलरी (Mumbai’s Cymroza Art Gallery) में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह प्रदर्शनी 7 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, दुबई और पोलैंड के करीब 35 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। संस्था के संस्थापक निदेशक मनमोहन जायसवाल (Manmohan Jaiswal, the Foundation’s Founder-Director) ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 19 वर्षों से कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है और कलाकारों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने की भी योजना है।
कला से अंतर्मन की अभिव्यक्ति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गजानन महतपुरकर ने कहा कि चित्रकला एक ऐसी विधा है, जो कलाकार के अंतर्मन की भावनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर संस्कृत विदुषी प्रमिला शर्मा, उद्योग जगत से नीरज गोयल और अजोयकांत रुइया (Sanskrit scholar Pramila Sharma, and industry figures such as Neeraj Goel and Ajoykant Ruia) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश-विदेश के कलाकारों की भागीदारी
इस प्रदर्शनी में भारतीय कला जगत के दिग्गजों की कृतियों के साथ-साथ उभरते कलाकारों को भी मंच मिला है। प्रसिद्ध चित्रकार एम.एफ. हुसैन, जामिनी रॉय, जी.आर. संतोष (M.F. Husain, Jamini Roy, and G.R. Santosh) जैसे नामों के साथ कई युवा कलाकारों की पेंटिंग्स भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
युवाओं को जोड़ने की पहल
यह प्रदर्शनी न केवल कला का मंच है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का एक प्रयास भी है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन समाज में रचनात्मकता और सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। प्रदर्शनी रोजाना दोपहर 11 बजे से शाम 7 बजे तक सभी कला प्रेमियों के लिए नि:शुल्क खुली रहेगी।


