spot_img

MUMBAI : रेलवे स्टेशन पर रास्ता भटकी 65 वर्षीय महिला कई घंटे बाद परिवार से मिली

मुंबई: (MUMBAI) रेलवे स्टेशन पर रविवार को रास्ता भटक जाने के कारण अपने रिश्तेदार से बिछड़ी महिला (65) कई घंटे बाद अपने परिवार से मिल सकी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि मिर्जापुर निवासी विमला जायसवाल, सोनू जायसवाल नामक अपने एक रिश्तेदार के साथ महानगरी एक्सप्रेस से दादर स्टेशन पहुंची थी। वहां ज्यादा भीड़-भाड़ के कारण वह रास्ता भटक गई। बाद में महिला सोनू को ढूंढते-ढूंढते अंधेरी स्टेशन पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि महिला वहां से ऑटो में सवार होकर नजदीकी विले पार्ले पुलिस स्टेशन गई जहां कांस्टेबल अनुरथ रणपिसे ने महिला से ब्यौरा लेकर रेलवे पुलिस से यह घोषणा करने का आग्रह किया कि महिला विले पार्ले पुलिस स्टेशन में है।रेलवे पुलिस द्वारा घोषणा किए जाने के बाद महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस से संपर्क किया । उनके दो बेटे अपनी मां को खोजने के लिए दादर स्टेशन पर थे । घोषणा सुनकर वे थाने पहुंचे और अपनी मां को घर ले गए। महिला की एक बेटी और दो बेटे यहां रहते हैं।

Explore our articles