मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में राज्य में 98 नए मरीज मिले हैं। इनमें मुंबई में 34, पुणे नगर निगम में 34, ठाणे नगर निगम में 4, वसई विरार नगर निगम में 1, कल्याण डोंबिवली में 2, पुणे जिले में 4, पिंपरी चिंचवाड़ में 10, सातारा में 1, सांगली में 3, छत्रपति संभाजी नगर में 1 है। इन सभी का इलाज जारी है और प्रशासन ने नागरिकों से कोरोना के कारण पैनिक न होने की अपील की है।
सूत्रों के अनुसार नवी मुंबई (Navi Mumbai) शहर में 4 नए कोरोना मरीज (corona positive patients) मिले हैं। इसके साथ ही नवी मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। नवी मुंबई में आरटीसीपीआर कराने वालों की संख्या 36 है और अब तक 249 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। अब तक 16 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में कुल 597 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 548 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जनवरी से अब तक मुंबई में कुल 575 मरीज मिल चुके हैं। मुंबई नगर निगम के प्रशासक भूषण गगरानी (Mumbai Municipal Corporation Administrator Bhushan Gagarani) ने शहर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है।



