spot_img

Mumbai : आश्रम स्कूल के 96 छात्र फूडप्वाईजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

मुंबई : छत्रपति संभाजीनगर जिले के तीसगांव में स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल के 96 छात्रों की तबियत मंगलवार को स्कूल की ओर से दिए गए दूध पीने के बाद बिगड़ गई। सभी छात्रों को तत्काल खुलताबाद ग्रामीण अस्पताल और वेरुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सुबह के नाश्ते के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार संभाजी नगर जिले के खुलताबाद तहसील में तीसगांव में स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल में सरकार की ओर से छात्रों को आवास, भोजन और शिक्षा जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। यहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के 317 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मंगलवार को प्रात: आठ बजे सभी विद्यार्थियों को नाश्ता और दूध दिया गया। दूध को पीने के बाद 96 छात्रों को उल्टी और दस्त होने लगे। स्कूल प्रशासन ने तुरंत 96 छात्रों को चिकित्सा उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल खुलताबाद और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वेरुल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंची और दूध व नाश्ते का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। सभी छात्रों की स्थिति में सुधार हो रहा है। दूध व नाश्ता के बाद बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles