
मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने 26 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, परेल, मुंबई में 70वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया हैं। इस अवसर पर आलोक सिंह, अपर महाप्रबंधक, सेंट्रल रेलवे और मुख्य अतिथि ने 26 दिसंबर 2022 को सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, परेल में उद्घाटन समारोह में 70वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन की घोषणा की। 4 दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CRSA) द्वारा किया गया है। इस चैम्पियनशिप में जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों, रेलवे बोर्ड और रेलवे सुरक्षा बल की कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं। प्रो कबड्डी लीग का हिस्सा रहे पूरे भारत के 48 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। मध्य रेल की टीम ने दो सेटों में आरपीएफ टीम के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। मनोज शर्मा, अध्यक्ष सीआरएसए, एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण),रजनीश गोयल, मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल, ध्रुवज्योति सेनगुप्ता, महासचिव सीआरएसए एवं वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी (यातायात) और सीआरएसए के अन्य पदाधिकारी, जोनल मुख्यालय और सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


