spot_img

MUMBAI : मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क में 6000 जीआरपी तैनात

मुंबई : नववर्ष के मौके पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टालने के लिए मुंबई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के 6000 से अधिक कर्मी तैनात किये गये हैं।जीआरपी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दो पुलिस उपायुक्तों, चार सहायक पुलिस आयुक्तों, 114 पुलिस अधिकारियों , होमगार्ड और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात किया जाएगा। उसके मुताबिक निर्भया टीम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, इन टीमों में महिला पुलिस कांस्टेबल एवं अधिकारी सादी वर्दी में होंगी।
कल्याण के बीच दो विशेष उपनगरीय ट्रेन चलेगी
विज्ञप्ति के मुताबिक सशस्त्र पुलिस के कर्मी, होमगार्ड या महाराष्ट्र सुरक्षाबल के कर्मी उन सभी विशेष ट्रेनों के महिला डिब्बों में होंगे जिनकी घोषणा रेलवे ने 31 दिसंबर के लिए रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए की हैं। रेलवे शनिवार एवं रविवार की दरम्यानी रात के लिए सेंट्रल लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और कल्याण के बीच दो विशेष उपनगरीय ट्रेन, हार्बर में सीएसएमटी और पनवेल के बीच दो विशेष ट्रेन, पश्चिम लाइन पर चर्चगेट और विरार के बीच आठ विशेष उपनगरीय ट्रेन चलाएगा।

Ghaziabad : कार चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा गाजियाबाद का हिस्ट्रीशीटर

गाजियाबाद : (Ghaziabad) गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में (Modinagar police station limits of Ghaziabad) गुरुवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर अज्ञात हमलावर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles