spot_img

Mumbai : पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में दबोचे गए 6 नाईजीरियन,केस दर्ज

मुंबई : मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत तुलिंज पुलिस व क्राइम ब्रांच ने नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर इलाके में छापा मारकर 6 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियो (उमाही जेम्स ओजे,ओगबोनिना अमोस ओगुडु, एस्सिएन हिलेरी,क्वके माइकल,ईसा भाग्यशाली मूसा व ओमायमी पॉल ओगुंटुसे ) के पासपोर्ट व बीजा खत्म हो चुके थे। वह अवैध रूप से रहे थे।पुलिस ने इस मामले में 3 इस्टेट एजंट (गौसीया पठान,सलमान व जिशानखान ) व 3 फ्लैट मालिको (शेख शगीर अहमद,राम भोसले व अफजल खान ) पर भी मामला दर्ज किया है। दरअसल,उन्होंने बिना पुलिस को बताए उन्हें फ्लैट किराए पर दिए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 6 नाईजीरियन के ऊपर तुलिंज थाना में फॉरेनर एक्ट 1992 की धारा 14 (6) व घर मालिक और एजंट के ऊपर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से रहे विदेशी नागरिकों को जांच की जा रही है। जो भी यहां अवैध रूप से रह रहा है उन पर कार्रवाई जारी है।

New Delhi : लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस. पेंढारकर पाकिस्तान सीमा पर नए डीजीएमओ होंगे

मौजूदा डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई होंगे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय सेना में बड़ा बदलाव किया जा...

Explore our articles