spot_img

MUMBAI : 50 शिक्षकों को जल्द ही आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा: अश्विनी भिड़े

मुंबई : मुंबई मनपा के शिक्षा विभाग की ओर से कुल 50 शिक्षकों को ‘आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार’ घोषित किया गया है। जल्द ही इन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। मुंबई मनपा की अतिरिक आयुक्त (पूर्व उपनगर) अश्विनी भिड़े ने 17 अक्टूबर 2022 को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

अश्विनी भिड़े ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर है। उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए, महानगरपालिका शिक्षकों को हर साल इस दिन “आदर्श शिक्षा महापौर पुरस्कार” से सम्मानित किया जाता है।

शिक्षा विभाग में शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, निजी सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मान देने की परंपरा 1971 से 02 शिक्षकों को पुरस्कृत कर शुरू हुई थी। उसके बाद समय-समय पर इसमें परिवर्तन होता रहा और आज 50 आदर्श शिक्षकों को “महापौर पुरस्कार” से सम्मानित किया जाता है।

वर्ष 2021-22 के पुरस्कार हेतु आदर्श शिक्षकों का चयन करने हेतु मनपा ने कुल 103 शिक्षकों का साक्षात्कार कर 50 आदर्श शिक्षकों का चयन किया गया है। इन 50 शिक्षकों ने अनुकरणीय और छात्र प्रगति का संकल्प लिया है, प्रत्येक को 10,000 रुपए (ईसीएस के माध्यम से बैंक में जमा), मुंबई मनपा के मानद गोल्ड प्लेटेड मेडल, शॉल, श्रीफल, मेमेंटो और पगड़ी देकर मनपा आयुक्त और प्रशासक डॉ. इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पूर्व उपनगर) अश्विनी भिड़े के हाथों जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।

महापौर का पद इस साल संवैधानिक कारणों से खाली है। हालांकि, 50 साल की परंपरा न टूटे इसलिए इस पद के रिक्त होने के बाद भी, पुरस्कार संयुक्त रूप से उसी नाम से दिया जाएगा।

अतिरिक्त आयुक्त (पूर्व उपनगर) अश्विनी भिड़े ने सोमवार को सम्मेलन में 50 आदर्श शिक्षकों की चयन प्रक्रिया एवं विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर उपायुक्त (शिक्षा) केशव उबाले, शिक्षा अधिकारी राजेश कंकल, राजू तड़वी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles