spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे के सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा ट्रैक, सिगनलिंग तथा ओवर हेड उपस्करों के रख-रखाव के लिए रविवार, 7 सितम्बर, 2025 को सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच 10.00 बजे से 15.00 बजे तक अप तथा डाउन फास्ट लाइनों पर 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस ब्लॉक अवधि के दौरान सभी फास्ट लाइन की उपनगरीय ट्रेनों को गोरेगांव एवं सांताक्रुज स्टेशनों (Goregaon and Santacruz stations) के बीच धीमी लाइन पर चलाया जाएगा। ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी और कुछ अंधेरी एवं बोरीवली ट्रेनों को गोरेगांव तक हार्बर लाइन पर चलाया जाएगा। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी सभी स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है।

Explore our articles