
मुंबई : (Mumbai) डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती 2026 (Dr. Babasaheb Ambedkar Jayanti 2026) के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल 13/14 अप्रैल 2026 (सोमवार/मंगलवार की रात) को 4 विशेष उपनगरीय ट्रेन सेवाएं (4 special suburban train services) चलाएगा। मेन लाइन पर एक विशेष ट्रेन 14 अप्रैल को रात 01:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान कर 03:00 बजे कल्याण पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 01:30 बजे कल्याण से चलकर 03:00 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। वहीं हार्बर लाइन पर एक ट्रेन 01:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर 02:50 बजे पनवेल पहुंचेगी और दूसरी 01:30 बजे पनवेल से चलकर 02:50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।


