spot_img

Mumbai : सीएसएमटी और मडगांव के बीच चलेंगी 4 एसी स्पेशल ट्रेनें

मुंबई : (Mumbai) ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने मुंबई (CSMT) और मडगांव (between Mumbai (CSMT) and Madgaon)के बीच 4 विशेष एसी ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01129 दिनांक 10 और 14 अप्रैल 2026 को मुंबई से रात 00:20 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 15:15 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01130 इन्हीं तारीखों को मडगांव से शाम 16:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 03:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। 18 एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच वाली यह ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, रत्नागिरी और कंकवली सहित कोंकण रूट के कुल 23 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

Explore our articles