
मुंबई (Mumbai) : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे मुंबई और रीवा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार करेगी। प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 02188 सीएसएमटी मुंबई-रीवा (02188 CSMT Mumbai-Rewa) विशेष ट्रेन अब दिनांक 27.02.2026 से 26.06.2026 तक (17 सेवा) चलेगी। प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली 02187 रीवा-सीएसएमटी मुंबई विशेष ट्रेन अब दिनांक 26.02.2026 से 25.06.2026 तक (17 सेवा) चलेगी। ट्रेनों के चलने के दिनों, समय, ट्रेनों की संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।


