मुंबई : (Mumbai) मध्य रेल अपने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त 34 होली विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा। इन विशेष ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य होली के त्यौहार पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है। विशेष ट्रेन सेवाएं निम्न स्टेशनों के बीच चलेंगी। यह ट्रेने मुंबई – बनारस / मऊ / दानापुर / मडगांव और पुणे – हिसार / दानापुर / मालदा टाउन और कलबुरगि -बेंगलुरु के बीच चलाई जाएंगी।
1) सीएसएमटी- बनारस – सीएसएमटी विशेष (2 सेवा)
01013 विशेष दिनांक 13.03.2025 को 22.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन 05.30 बजे बनारस पहुंचेगी। 01014 विशेष दिनांक 15.03.2025 को बनारस से 08.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13.30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
2) सीएसएमटी- मऊ- सीएसएमटी विशेष (2 सेवा)
01015 विशेष दिनांक 12.03.2025 को 22.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन 10.30 बजे मऊ पहुंचेगी। 01016 विशेष दिनांक 14.03.2025 को मऊ से 17.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 00.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
3) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी विशेष (2 सेवा)
01011 विशेष दिनांक 10.03.2025 को 10.30 बजे एलटीटी से रवाना होगी और अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01012 विशेष दिनांक 11.03.2025 को दानापुर से 21.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
4) एलटीटी-मडगांव-एलटीटी विशेष (4 सेवा)
01103 विशेष दिनांक 17.03.2025 और 24.03.2025 को एलटीटी से 08.20 बजे रवाना होगी और उसी दिन 21.40 बजे मडगांव पहुंचेगी। 01104 विशेष दिनांक 16.03.2025 और 23.03.2025 को मडगांव से 16.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06.25 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
5) पनवेल-मडगांव विशेष (4 सेवा)
01101 विशेष दिनांक 15.03.2025 और 22.03.2025 को 18.20 बजे पनवेल से रवाना होगी और अगले दिन 06.45 बजे मडगांव पहुंचेगी। 01102 विशेष दिनांक 15.03.2025 और 22.03.2025 को मडगांव से 08.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 17.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
6) पनवेल- चिपलून अनारक्षित विशेष (8 सेवा)
01017 अनारक्षित विशेष दिनांक 13.03.2025 से 16.03.2025 तक पनवेल से 21.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 02.00 बजे चिपलून पहुंचेगी। 01018 अनारक्षित विशेष दिनांक 13.03.2025 से 16.03.2025 तक चिपलून से 15.25 बजे रवाना होगी और उसी दिन 20.45 बजे पनवेल पहुंचेगी।
7) पुणे-दानापुर-पुणे विशेष (2 सेवा)
01419 विशेष दिनांक 11.03.2025 को पुणे से 19:55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01420 विशेष दिनांक 13.03.2025 को दानापुर से 06:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 17:35 बजे पुणे पहुंचेगी।
8) पुणे – मालदा टाउन विशेष (2 सेवा)
03426 विशेष दिनांक 23.03.2025 को 22.00 बजे पुणे से रवाना होगी और तीसरे दिन 16.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।03425 विशेष दिनांक 21.03.2025 को 17.30 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और तीसरे दिन 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
9) हडपसर-हिसार विशेष (4 सेवा)
04726 विशेष दिनांक 10.03.2025 और 17.03.2025 को 17.00 बजे हडपसर से रवाना होगी और अगले दिन 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी।04725 विशेष दिनांक 09.03.2025 और 16.03.2025 को 05.50 बजे हिसार से रवाना होगी और अगले दिन 10.45 बजे हडपसर पहुंचेगी।
10) कलबुरगि – सर एम विश्वेसरैया टर्मिनल बेंगलुरु विशेष – (4 सेवा)
06520 विशेष दिनांक 14.03.3025 और 15.03.2025 को 09.35 बजे कलबुरगि से रवाना होगी और उसी दिन 20.00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 06519 विशेष दिनांक 13.03.3025 और 14.03.2025 को 21.15 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन 07.40 बजे कलबुरगि पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन संख्या 01013, 01015, 01011, 01419 और 04726 के लिए बुकिंग शुरू है, विशेष ट्रेन संख्या 01103, 01101, 03426 और 06520 के लिए बुकिंग दिनांक 10.03.2025 को शुरू होगी।ट्रेन संख्या 01017/01018 अनारक्षित मेमू विशेष के लिए सामान्य शुल्क पर टिकट यूटीएस के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।