spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव में कुल 33606 उम्मीदवार मैदान में

Mumbai: 33,606 Candidates in the Fray for Elections to 29 Municipal Corporations in Maharashtra

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों (municipal corporations in Maharashtra) के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकनों की छानबीन के बाद 33606 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं। इन सभी उम्मीदवारों के लिए १५ जनवरी को मतदान होगा और मतगणना 16 जनवरी को होगी।

राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) के अनुसार मुंबई नगर निगम में कुल 227 वार्ड हैं। इन 227 वार्ड में कुल 2516 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसलिए, सभी उम्मीदवारों में से केवल 227 को ही पार्षद बनने का मौका मिलेगा। मुंबई में एक सदस्यीय वार्ड है, जबकि मुंबई को छोडक़र अन्य सभी नगर निगमों में बहुसदस्यीय वार्ड हैं। पुणे में कुल 41 वार्ड के लिए 165 पार्षद चुने जाने हैं। लेकिन पुणे नगर निगम (Pune Municipal Corporation) में 3000 से ज़्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। इसलिए, पुणे में भी चुनावी जंग देखने को मिल रही है।

पनवेल नगर निगम (Panvel Municipal Corporation) को राज्य में सबसे कम उम्मीदवारों से आवेदन मिले हैं। उसके बाद इंचलकरंजी में सबसे कम उम्मीदवार मैदान में हैं। पनवेल में 391 आवेदन मिले हैं। जबकि इंचलकरंजी में 456 आवेदन मिले हैं। हालांकि राज्य की नगर निगमों को शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख है, इसलिए कल इन आंकड़ों की संख्या कम हो सकती है।

Explore our articles