spot_img

Mumbai : सतारा जिले में निजी बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, आठ घायल

मुंबई : (Mumbai) सातारा जिले में सातारा-लोणंड हाईवे (Satara-Lonand highway in Satara district) पर सापले गांव के पास बीती रात निजी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। इस घटना में घायलों को सातारा जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस कर्मी सुशील भोसले (According to Sushil Bhosale) के अनुसार शनिवार को इचलकरंजी जिले से यात्रियों को लेकर निजी बस उज्जैन जा रही थी। सातारा-लोणंद हाईवे पर सापले गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बस को ठोकर मार दी। इस घटना में सलमान इम्तियाज़ सैयद (२४) और रजनी संजय दुर्गुले (४८) की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना में घायल एक महिला की सातारा सरकारी अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में घायलों का इलाज सातारा सरकारी अस्पताल मे जारी है। इस घटना की छानबीन लोणंद पुलिस की टीम कर रही है।

Explore our articles