spot_img

Mumbai : कर्नाक रोड ओवर ब्रिज के मरम्मत हेतु 19 व 20 नवंबर 2022 को 27 घंटे का स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

Mumbai : 27 hours special traffic and power block on 19th and 20th November 2022 for repair of Karnak Road Over Bridge

मुंबई: (Mumbai) सेंट्रल रेल मुंबई मंडल में 19 व 20 नवंबर 2022 को अप और डाउन लोकल लाइन, अप और डाउन फास्ट लाइन, अप औऱ डाउन हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-मस्जिद स्टेशन के बीच किमी 0/1-2 के बीच रोड क्रेन का उपयोग करते हुए कर्नाक रोड ओवर ब्रिज के मरम्मत हेतु ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा।

जिसका विवरण इस प्रकार है:
ब्लॉक की अवधिः

अप और डाउन स्लो लाइनें 11 बजे (शनिवार-19 नवंबर 2022) से 4 बजे तक (रविवार-20 नवंबर 2022) तक 17 घंटे का ब्लॉक,अप और डाउन फास्ट लाइन11 बजे बजे (शनिवार-19 नवंबर 2022) से 4 बजे (रविवार-20 नवंबर 2022) तक 17 घंटे का ब्लॉक
अप और डाउन हार्बर लाइन 11 बजे बजे (शनिवार-19 नवंबर 2022) से 8 बजे (रविवार-20 नवंबर 2022) तक 21 घंटे का ब्लॉक, 7वीं लाइन और यार्ड 11 बजे बजे (शनिवार-19 नवंबर 2022) से 2 बजे (सोमवार-21 नवंबर 2022) तक 27 घंटे का ब्लॉक

ट्रेन सेवाएं नहीं चलेंगीः अप और डाउन हार्बर लाइन वडाला रोड से सीएसएमटी,अप और डाउन स्लो लाइनें भायखला से सीएसएमटी,अप और डाउन फास्ट लाइन: भायखला से सीएसएमटी तक रहेगा।

ट्रेन सेवाओं पर असर,उपनगरीय ट्रेनों को रद्दः
ब्लॉक अवधि के दौरान मेन लाइन पर भायखला और सीएसएमटी और हार्बर लाइन पर वडाला रोड और सीएसएमटी के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।,मेन लाइन पर अप और डाउन उपनगरीय सेवाओं को भायखला, परेल, दादर और कुर्ला स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट/शुरू की जायेंगी। उपनगरीय ट्रेनें भायखला, परेल, दादर, कुर्ला से ठाणे और उससे आगे के बीच कम फ्रीक्वेंसी पर चलाई जाएंगी।, हार्बर लाइन पर अप और डाउन उपनगरीय सेवाएं वडाला रोड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शुरू हो जाएंगी। उपनगरीय ट्रेनें वडाला रोड और कुर्ला और उससे आगे के बीच कम फ्रीक्वेंसी पर चलाई जाएंगी।, रविवार को चलने वाली एसी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।, ब्लॉक से प्रभावित क्षेत्रों में नगर पालिकाओं को पर्याप्त बसें चलाने का अनुरोध किया गया है।

Explore our articles