Mumbai : ठाणे में कोरोना के नए 24 मरीज मिले, अब तक 60 संक्रमित

0
52

मुंबई : (Mumbai) ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को कोरोना के नए 24 मरीज मिले हैं। पिछले चार दिनों में आज सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं। अब तक यहां कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 60 तक पहुंच गई हैं।

ठाणे महानगर पालिका सूचना प्रसारण विभाग ने आज कहा कि ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में चार मरीजों का पांच दिवसीय क्वारंटीन आज पूरा हो गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 9 है, जिनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। कोरोना पीड़ितों में 7 निजी अस्पतालों में तथा दो मरीज मनपा के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन के 46 मरीज हैं, जिनकी स्थिति भी स्थिर है। गत शनिवार 24 मई को ठाणे में कोरोना से एक युवक की मौत हो चुकी है।