spot_img

Mumbai : मध्य रेल के 24 टीटीई बने करोड़पति अर्जक

Mumbai: 24 Central Railway TTEs Become 'Crorepati Earners'

मुंबई : (Mumbai) वित्तीय वर्ष 2025-26 (financial year 2025-26) में मध्य रेल के 24 टिकट जांच कर्मियों ने व्यक्तिगत टिकट जांच आय में 1 करोड़ रुपये से अधिक अर्जित कर ‘करोड़पति अर्जक’ (‘Crorepati Earners’) का दर्जा हासिल किया है। इन कर्मचारियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन 24 कर्मचारियों में मुख्यालय के 10, भुसावल मंडल के 10, मुंबई मंडल के 3 तथा पुणे मंडल के 1 कर्मचारी (10 personnel from the Headquarters, 10 from the Bhusawal Division, 3 from the Mumbai Division, and 1 from the Pune Division) शामिल हैं।

निसार खान रहे शीर्ष पर
इन 24 टीटीई ने मिलकर वर्ष 2025-26 में कुल 25.78 करोड़ रुपये की टिकट जांच आय अर्जित की है। भुसावल मंडल के मुख्य यात्रा टिकट परीक्षक निसार खान (Nisar Khan, a Chief Traveling Ticket Examiner from the Bhusawal Division) ने 1.48 करोड़ रुपये की आय के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं मुख्यालय स्क्वाड के मुख्य टिकट निरीक्षक एम. एम. शिंदे (M.M. Shinde, a Chief Ticket Inspector from the Headquarters Squad) 1.46 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भुसावल के संतोष कुमार गुप्ता (Santosh Kumar Gupta from Bhusawal) 1.19 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

एम. एम. शिंदे ने लगातार दूसरी बार बनाई जगह
मुख्यालय स्क्वाड के एम. एम. शिंदे ने लगातार दूसरे वर्ष 1 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित कर अपनी निरंतरता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है, जिससे वे विशेष रूप से चर्चा में रहे।

अन्य 21 कर्मचारियों का भी शानदार प्रदर्शन
शेष 21 करोड़पति अर्जकों (‘Crorepati Earners’) ने 1.00 करोड़ से 1.09 करोड़ रुपये के बीच आय अर्जित की है। इन सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस सूची में स्थान बनाया है।

Explore our articles