spot_img

Mumbai : मुंबई में 20 महीने की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) सेंट्रल मुंबई के वर्ली इलाके में 20 महीने की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता ने रविवार को अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार किराये के मकान में रहता है और कुछ दिनों पहले बच्ची के माता-पिता घर से बाहर गए थे, तब उनके 35 वर्षीय पड़ोसी ने बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।अधिकारी ने बताया कि बच्ची के बुरी तरह रोने से उसके माता पिता को लगा कि कुछ गड़बड़ है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles