spot_img

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर 18 किलोग्राम सोना बरामद, नौ विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) सीमा शुल्क विभाग (DRI) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 18 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इस सिलसिले में नौ विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने की कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआई को केनिया एयरवेज के विमान से सोने के साथ इन महिलाओं के आने की जानकारी मिली थी। इनके मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सामान की तलाशी ली गई। तलाशी में 18 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।इन महिलाओं की पहचान अर्दो नूर, शुक्री फराह, केरो जामा, हबीबा उमर, एबला अब्दुलाही, अनाब मुहम्मद, अनीसा मुबारक, इसनीना यूसुफ, जैनब महमूद के रूप में हुई है। सभी आरोपित कपड़ा बिक्री के धंधे से जुड़ी हैं। इनकी उम्र 26 से 47 साल के बीच है।

उल्लेखनीय है पिछले सप्ताह मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने 10 करोड़ रुपये का सोना बरामदकर 18 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली : (New Delhi) दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर डुसैन (Veteran South African batsman Rassie van der Dussen) ने तत्काल...

Explore our articles